Garhwa News: विशेष ग्रामसभा आज
हिन्दुस्तान, गढ़वा
Garhwa News: बड़गड़ में योजना के चयन को लेकर ग्रामसभा आज बड़गड़, प्रतिनिधि। गांधी जयंती के अवसर

Garhwa News: बड़गड़, प्रतिनिधि। गांधी जयंती के अवसर पर प्रखंड में बीवीजी रामजी योजना के चयन को लेकर शुक्रवार को सभी पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। उक्त संबंध में जाप्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविशंकर कुमार ने बताया कि ग्राम सभा में ग्रामीणों की प्राथमिकता के आधार पर विकास योजनाओं का चयन किया जाएगा। ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं संबंधित कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

