बीएलए-2 का प्रशिक्षण शीघ्र, सभी दल अविलंब सूची उपलब्ध कराएं
एसडीएम ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ की बैठक सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 80-गढ़वा संजय कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष मे

गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 80-गढ़वा संजय कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के आगामी सघन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 33 नए मतदान केंद्रों तथा 8 नए मतदान केंद्र भवनों का अनुमोदन आयोग स्तर से किया गया है। उसकी जानकारी सभी राजनीतिक दलों को दी गई। एसडीएम ने बताया कि वर्तमान में सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में हाउस नंबरिंग, परिवार के मुखियाकी सूची तथा प्रत्येक परिवार के वयस्क सदस्यों की संख्या से संबंधित कार्य कर रहे हैं।
साथ ही प्रत्येक घर पर स्टीकर चिपकाने का कार्य भी किया जा रहा है, ताकि मतदाता सत्यापन का कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। बैठक में यह भी बताया गया कि फिलहाल 13 हजार 302 मतदाता ऐसे चिह्नित किए गए हैं जो अनुपस्थित, मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य कारणों से मौजूद नहीं हैं। बकौल एसडीएम 80 गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 4 लाख 27 हजार 99 मतदाता हैं। उनमें से 3 लाख 30 हजार 995 मतदाताओं की मैपिंग एसआईआर से पूर्व ही कर ली गई है। अभी भी मैपिंग का कार्य कर लगातार अपडेट किया जा रहा है। एसडीएम ने सभी राजनीतिक दलों से बीएलए-2 नामित कर उनकी सूची उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रखंडवार बीएलए-2 का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। बैठक के दौरान सभी को अवगत कराया गया कि अप्रैल माह में एसआईआर शुरू होने की संभावना है। उसमें सभी राजनीतिक दलों के सक्रिय और सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा होगी। बैठक में उदय कुशवाहा, ज्ञानी राम, धर्मेंद्र कुमार सिंह, शंकर प्रताप विश्वकर्मा, करीब अंसारी, मार्कंडेय तिवारी, उदय सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी, रोहित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


