गढ़वा जिला फुटबॉल टीम लोहरदगा के लिए रवाना
फोटो संख्या दो: लोहरदगा के लिए रवाना होती फुटबॉल टीम झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने

गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बुधवार को जिला स्तरीय टीम लोहरदगा के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता चार ग्रुपों में खेला जा रही है। गढ़वा टीम को ग्रुप बी में रखा गया है। ग्रुप बी का सभी मैच लोहरदगा जिला मुख्यालय के नदिया स्कूल मैदान में खेला जाएगा। यह जानकारी जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि ग्रुप बी में 5 टीमें हैं। उनमें गढ़वा के अलावा पलामू, लातेहार, गुमला और लोहरदगा को शामिल किया गया है। गढ़वा का पहला मैच लातेहार के साथ खेला जाएगा।
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए टीम सासाराम-रांची इंटरसिटी ट्रेन से कप्तान आकाश दीप ऋषि के नेतृत्व में रवाना हुई। टीम में निरोज लकड़ा, सीबी सिंह, मनजीत तिर्की, उमंग तिर्की, महेंद्र सिंह, मोहन सिंह, विकास सिंह, रितेश मिंज, आर्यन कुजूर, उपाध्याय सिंह, शैलेंद्र लकड़ा, रोमारियो लकड़ा, रुपेश मांझी, ओमप्रकाश सिंह, प्रवेश सिंह, सोनू कुमार सिंह, उज्जवल कुजूर शामिल हैं। टीम के कोच जेम्स बाड़ा और टीम मैनेजर कंचन कुमार को बनाया गया है। टीम का संतुलित है: आलोक टीम को शुभकामना देते हुए गढ़वा जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष आलोक ने बताया की टीम काफी संतुलित है। सभी नए खिलाड़ी हैं। विगत एक सालों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। टीम को शुभकामना देनेवालों में फुटबॉल संघ के कार्यकारी सचिव अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ राम, संरक्षक राकेश पाल, गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, विजय केसरी, मनीष केसरी, पंकज केसरी, ओमप्रकाश तिवारी, उमेश सहाय, सुशील तिवारी सहित अन्य शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


