Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsGadhwa Dominates Latehar in Inter-District Football Tournament
गढ़वा ने लातेहार को पराजित कर किया अगले चक्र में प्रवेश

गढ़वा ने लातेहार को पराजित कर किया अगले चक्र में प्रवेश

संक्षेप:

गढ़वा ने लोहरदगा में चल रहे अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट में लातेहार को 6-2 से हराया। मैच के शुरुआती मिनटों में गढ़वा ने दबाव बनाया और सहेंदर लकड़ा, रोमारियो लकड़ा और मोहन कुमार के गोलों ने टीम को जीत दिलाई। गढ़वा की टीम अगले चक्र में प्रवेश कर गई है।

Nov 14, 2025 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा, प्रतिनिधि। लोहरदगा में चल रहे अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट में गढ़वा का मुकाबला लातेहार के साथ हुआ। उसमें गढ़वा की टीम ने काफी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के शुरुआती दौर से ही लातेहार टीम पर दबाव बनाए रखी। मैच के 5वें मिनट में ही सहेंदर लकड़ा ने टीम के लिए शानदार गोल कर 1-0 की बढ़त दिला दी। उसके बाद शानदार खेल दिखाते हुए लातेहार की टीम भी 9 वें मिनट में एक गोल कर स्कोर को बराबरी पर ला खड़ा किया। उसके बाद गढ़वा की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच के 15वें और 21वें मिनट में लेफ्ट इन के खिलाड़ी रोमारियो लकड़ा के द्वारा लगातार 2 गोल कर टीम की बढ़त को 3-1 कर स्थिति को मजबूत कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसी तरह मैच के 39 वें मिनट में टीम की ओर से सहेंदर ने फिर दूसरा गोल कर टीम का स्कोर 4-1 कर दिया। मध्यांतर के बाद का खेल और भी रोमांचक मैच देखने को मिला। लातेहार की टीम भी करारा प्रहार करते हुए और एक गोल कर मैच के 42 वे मिनट में स्कोर 4-2 कर दिया। गढ़वा के खिलाड़ी भी पीछे नहीं रहे। मैच के 60वें मिनट में ही बॉल को लेकर आगे बढ़ते हुए गढ़वा के तेजतर्रार खिलाड़ी मोहन कुमार ने एक गोल कर टीम का स्कोर 5-2 कर दिया। अंतिम क्षणों में टीम के रूपेश मांझी ने एक और गोल कर गढ़वा की टीम लातेहार की टीम को 6-2 से परास्त कर अगले चक्र में प्रवेश किया। अगल मुकाबला शुक्रवार को पलामू और लोहरदगा की टीम में विजेता टीम से होगा । टीम कोच जेम्स बड़ा, टीम मैनेजर कंचन कुमार ने खिलाड़ियों को बधान दी। उधर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा, कार्यकारी सचिव अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ राम, संरक्षक अमृत शुक्ला, रेखा चौबे, अनीता दत्त, राकेश पाल, गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी सहित अन्य ने भी टीम को जीत पर बधाई दी है।