ज्ञान निकेतन, आरके पब्लिक, बीएनटी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

गढ़वा जिले की 24वीं अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में आरके पब्लिक स्कूल, ज्ञान निकेतन बेलचंपा, और बीएनटी संत मैरी की टीम ने रोमांचक मैचों में जीत दर्ज की। आरके पब्लिक ने ब्राइट फ्यूचर स्कूल को, ज्ञान निकेतन ने ऑक्सफोर्ड पब्लिक को और बीएनटी संत मैरी ने आदित्य बिड़ला को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

ज्ञान निकेतन, आरके पब्लिक,  बीएनटी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

गढ़वा, प्रतिनिधि। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे 24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रविवार को खेले गए मैच में आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा ने रोमांचक मुकाबले में ब्राइट फ्यूचर स्कूल को पांच विकेट से, ज्ञान निकेतन बेलचंपा ने ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल को 98 रन से और बीएन टी संत मैरी की टीम ने आदित्य बिड़ला को सात विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पहले मैच में ब्राइट फ्यूचर स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरु के 40 और कुणाल के 12 रन के सहारे छह विकेट खोकर 81 रन ही बना पाई।

आरके पब्लिक की ओर से अमित ने दो विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा ने चार गेंद शेष रहते युनूस के 37 और आर्यन के 11 रन के सहारे पांच विकेट खोकर जीत दर्ज कर लिया। दूसरे मैच में ज्ञान निकेतन बेलचंपा की टीम ने कुबेर के 31, प्रियांशु के 17 रन के सहयोग से निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 146 रन बनाए। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की ओर से शारीक ने तीन और आदर्श ने दो विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की टीम ज्ञान निकेतन बेलचंपा के गेंदबाज अनुराग के चार और आलोक के दो विकेट के सामने 48 रन ही बना पाई। तीसरे मैच में आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य के 22 रन के सहारे 61 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी बीएनटी संत मैरी की टीम ने दो ओवर शेष रहते तीन विकेट खोकर सात विकेट से जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरस्कार ब्राइट फ्यूचर के गुरु, ज्ञान निकेतन बेलचंपा के अनुराग और बीएनटी संत मैरी के नक्की को गढ़वा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव संजय कुमार सिंह, समाज सेवी सह वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल, कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे, अभिषेक द्विवेदी, मनीष उपाध्याय, सह सचिव प्रिंस सोनी, उद्घोषक मनोज तिवारी ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। मौके पर उपाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, अभिषेक द्विवेदी, मनीष उपाध्याय, मनोज तिवारी, रोहन तिवारी, मोहित सिन्हा, मनीष पाठक, गौरव दुबे, नैतिक सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।