वर्ष 2024 में 400 आपराधिक मामलों में हुआ फैसला, 15 दोषियों को उम्रकैद की सजा
गढ़वा, कोर्ट प्रतिनिधि। उनमें विभिन्न मामलों में 15 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। मोटरयान दुर्घटना में 30 फैसले हुए। उनमें मृतक के
गढ़वा, कोर्ट प्रतिनिधि व्यवहार न्यायालय गढ़वा में वर्ष 2024 में 400 आपराधिक मामलों में फैसला हुआ। उनमें विभिन्न मामलों में 15 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। मोटरयान दुर्घटना में 30 फैसले हुए। उनमें मृतक के परिजन को क्षतिपूर्ति राशि दिलाई गई। व्यवहार न्यायालय गढ़वा और अनुमंडलीय न्यायालय नगर ऊंटारी में 1000 आपराधिक मामले लंबित हैं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलीन कुमार की अदालत ने पांच दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।
दोनों ही अदालतों में फिलहाल छह सत्र न्यायाधीश और 11 न्यायिक दंडाधिकारी नियुक्त हैं। उनके जिम्मे ही दोनों की अदालतों में न्यायिक व्यवस्था की जिम्मेवारी है। दो सत्र न्यायाधीश और पांच न्यायिक दंडाधिकारी नगर ऊंटारी अनुमंडलीय न्यायालय में नियुक्त हैं। बाकी गढ़वा व्यवहार न्यायालय में नियुक्त हैं। वर्ष 2024 में ही प्रधान जिला जज राजेश शरण सिंह के स्थानांतरण के बाद प्रधान जिला जज के तौर पर नलिन कुमार ने योगदान दिया। वहीं सत्र न्यायाधीश के रूप में दिनेश कुमार ने योगदान दिया है। उन्हें स्पेशल पॉक्सो कोर्ट की जिम्मेवारी दी गई है। वर्ष 2024 के अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत में 37 हजार 921 मामलों का निष्पादन किया गया था। वहीं विभिन्न विभागों के 13 करोड़ 69 लाख 80 हजार 719 रुपए राजस्व की वसूली हुई थी। उस दौरान प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय कौशल किशोर झा के अथक प्रयास से सुलह समझौते के तहत 20 पारिवारिक मामले का निष्पादन किया गया। उसके साथ ही उनका घर बसाया गया है। मोटर यह दुर्घटना में प्रधान जिला अध्यक्ष नलिन कुमार के प्रयास से सुलह समझौते से अधिक से अधिक मामले का निष्पादन किया गया। मृतक के परिजन को त्वरित क्षतिपूर्ति राशि चेक के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। वर्ष 2024 में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रामबचन सिंह के द्वारा 140 मामलों का निष्पादन किया गया था। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद नवंबर माह से कौशल किशोर कुटुंब न्यायालय का कार्यभार संभाल रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।