Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsGadhwa College to Celebrate Republic Day as Social Harmony Day with 80-Year-Old Chief Guest
वृद्ध महिला करेंगी टीडीएम कॉलेज में झंडोत्तोलन

वृद्ध महिला करेंगी टीडीएम कॉलेज में झंडोत्तोलन

संक्षेप:

सामाजिक समरसता के रूप में मनेगा गणतंत्र दिवस टीडीएम इंटर कॉलेज अधौरा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस को विशेष बनाते हुए इसे सामाजिक समरसता दि

Jan 24, 2026 04:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा, प्रतिनिधि। टीडीएम इंटर कॉलेज अधौरा में गणतंत्र दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान 80 वर्षीया वृद्धा शांति कुंवर को गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य अतिथि बनाया का निर्णय लिया गया है। उन्हीं के हाथों 26 जनवरी को झंडोत्तोलन कराया जाएगा। जानकारी देते हुए प्राचार्य धनंजय सिंह ने बताया डॉ भीमराव आंबेडकर प्रारूपित संविधान की प्रस्तावना हम भारत के नागरिक से शुरू हुआ है और उसी के आधार पर संविधान की रचना हुई है। देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों ने जाति के आधार पर संघर्ष और बलिदान नहीं किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें