नए छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स फिएस्टा का आयोजन

Apr 07, 2026 10:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

गढ़वा में बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत करने के लिए फ्रेशर्स फिएस्टा का आयोजन किया गया। कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि नए छात्र विश्वविद्यालय की शक्ति हैं। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अपनी प्रतिभा दिखाई, जबकि मिस्टर और मिस फ्रेशर का चयन भी किया गया।

नए छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स फिएस्टा का आयोजन

गढ़वा, प्रतिनिधि। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आईटी एवं मैनेजमेंट द्वारा नवप्रवेशित छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स फिएस्टा का भव्य आयोजन मंगलवार को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में माननीय कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह, कुलपति प्रो. (डॉ) एमके सिंह और डीन डॉ. पंकज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त अवसर पर कुलाधिपति ने अपने संबोधन में कहा कि नए छात्र हमारे विश्वविद्यालय की शक्ति हैं। उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देना हमारी प्राथमिकता है। वहीं कुलपति ने कहा कि यह आयोजन छात्रों को एक नई शुरुआत का मंच प्रदान करता है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें।

डीन डॉ. पंकज ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय भाग लेना चाहिए ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उक्त अवसर पर छात्रों ने नृत्य, संगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से सृष्टि, रूपांजलि, रिया और निखिल ने नृत्य प्रस्तुति में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर फ्रेशर आर्यन और मिस फ्रेशर सौम्या सहाय का चयन रहा। उन्होंने अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम के दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. ललन कुमार, डीएसडब्ल्यू व रजिस्ट्रार डॉ. अरविंद कुमार सिंह, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर प्रवीण सिंह, लाइब्रेरियन राकेश सिंह सहित सभी संकायों के प्राचार्यों को शॉल और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन छात्र सुजय सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में फैकल्टी सदस्य नीतू सिंह और आकाश कुमार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में राजीव कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।