Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsFree Mega Health Camp Organized by Kesari Vaysh Sabha in Garhwa
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

संक्षेप:

गढ़वा में केसरवानी वैश्य सभा द्वारा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय और अन्य चिकित्सकों द्वारा किया गया। इसमें 300 मरीजों का निःशुल्क...

Mon, 18 Aug 2025 01:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा, प्रतिनिधि। केसरवानी वैश्य सभा के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल परिसर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नेहरू यामिनी, नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केसरी, पूर्व अध्यक्ष अनिता दत्ता व उपस्थित चिकित्सकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित व कश्यप ऋषि मुनि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केसरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष संतोष केसरी ने की। शिविर में हार्ट सर्जन डॉ. विकास केसरी, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन केसरी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव शुक्ला, डॉ सौरव कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भवानी प्रिया, डॉ. गोकुल प्रसाद, डॉ. संजय कुमार, डॉ. पतंजलि केसरी, डॉ. अशोक सोनी, डॉ. अभितेश केसरी, डॉ. निखिल केसरी सहित अन्य चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का उपचार किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिविर में करीब 300 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई। वहीं जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। मौके पर सभा के पदाधिकारी रवि केसरी, मंटू केसरी, रविंद्र केसरी, रितेश केसरी, उमेश केसरी, विनोद केसरी, महिला समाज की उपाध्यक्ष ललिता केसरी, शकुंतला केसरी, इंदु केसरी, गायत्री केसरी, तरुण सभा के शुभम केसरी, आकाश केसरी, शिवम केसरी, समाजसेवी नंदकुमार गुप्ता, मदन प्रसाद केसरी, उमेश सहाय, विजय केसरी, दीपक केसरी सहित अन्य मौजूद थे।