नि:शुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन

Mar 17, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

फोटो संख्या तीन: जांच शिविर में उपस्थित जायंट्स के सदस्य जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में नि:शुल्क हृदय जांच शिविर का आ

नि:शुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन

गढ़वा, प्रतिनिधि। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में नि:शुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 15 मरीज की गहन जांच की गई। उसमें दो मरीज एक पुरुष और दूसरा एक बच्ची को ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। साथ ही अन्य मरीज को जांच कर उचित परामर्श दिया गया। उन्हें आवश्यक दवा खाने की सलाह दी गई। जांच के क्रम में कंपाउंडर गोलू के द्वारा मरीजों का वजन, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई। मालूम हो कि पिछले कई वर्षों से हर महीने के तीसरे रविवार को गढ़वा निवासी और यशोदा हॉस्पिटल गाजियाबाद में कार्यरत हृदय रोग सर्जन डॉ विकास के द्वारा जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में नि:शुल्क ह्रदय जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उसमें अब तक हजारों मरीजों को जांचच कर आवश्यक सलाह व दवाई खाने का सलाह दिया गया है। साथ ही अनेक मरीजों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें ठीक किया गया है। डॉक्टर विकास के द्वारा जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा मरीज को सहायता किया जाता है। मौके पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, एमपी केसरी, फेडरेशन उपाध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता, जायंट्स के वरिष्ठ सदस्य मनोज केसरी, जायंट्स के वित्त निदेशक अजय केसरी, सृजन आनंद, श्रेया आनंद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।