Free Health Camp Organized in Taatidiri Village by Lions Club and Milap Medical Center स्वास्थ्य शिविर में 205 मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsFree Health Camp Organized in Taatidiri Village by Lions Club and Milap Medical Center

स्वास्थ्य शिविर में 205 मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज

गढ़वा के धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी गांव में लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम और मिलाप मेडिकल सेंटर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 205 मरीजों का इलाज किया गया। डॉक्टरों ने महिलाओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 29 Dec 2024 11:36 PM
share Share
Follow Us on
स्वास्थ्य शिविर में 205 मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज

गढ़वा, प्रतिनिधि। धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी गांव में लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम और मिलाप मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ महजबीं, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ शमशेर सिंह और जनरल फिजिशियन डॉ असजद अंसारी ने मरीजों का इलाज किया। शिविर में कुल 205 मरीजों का जांच किया गया। मौके पर मिलाप मेडिकल सेंटर के डायरेक्टर डॉ असजद ने कहा कि सुदूरवर्ती टाटीदीरी गांव में शिविर का आयोजन करने का उद्देश्य यहां के लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना था। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महजबीं ने कहा कि स्त्रियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। महिलाएं 30-60 मिनट के लिए मध्यम-तीव्रता वाला व्यायाम करें। उससे नींद अच्छी आती है। ऊर्जा बढ़ती है, और वजन नियंत्रित रहता है। साथ ही कहा कि पौष्टिक आहार लें। प्रोटीन, विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार लें। उसके अलावा मौसमी फल और सब्जियां, पत्तेदार साग, जामुन, शकरकंद, ब्राउन राइस, क्विनोआ, टोफ़ू, और बिंस खाएं। दूध, दही और पनीर का सेवन करें। घरेलू कामकाज के बाद पर्याप्त नींद लें। समय पर भोजन करें। गर्मी में खूब पानी पीना चाहिए। डॉक्टर से नियमित जांच करवाएं। मौके पर सलीम अंसारी, विनोद, युसूफ अंसारी, चंद्रशेखर, चांदनी यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।