Garhwa News: धोती-साड़ी का वितरण

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

Garhwa News: कांडी में धोती-साड़ी का वितरण कांडी। प्रखंड की दक्षिणी क्षेत्र की जिला पार्षद नेहा कुमारी

Garhwa News: धोती-साड़ी का वितरण

Garhwa News: कांडी। प्रखंड की दक्षिणी क्षेत्र की जिला पार्षद नेहा कुमारी ने बुधवार को सोहगड़ा गांव में कार्डधारकों के बीच सोना सोबरन योजनांतर्गत धोती साड़ी का वितरण किया। 50 कार्डधारकों के बीच धोती-साड़ी का वितरण करते हुए उन्होंन कहा कि सरकार की ओर से मुफ्त में मिलने वाला सरकारी लाभ से कोई भी वंचित नहीं रहेगा। आप सभी अपने हक के लिए हमेशा तत्पर रहें। अगर आप जागरूक रहेंगे तो कोई भी आपका हक नहीं ले सकता। मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि सुजीत कुमार रजक, डीलर राम विजय राम सहित कई लाभुक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।