Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsFree Dental Camp in Garhwa Treats 65 Patients Amid Rising Dental Issues
शिविर में 65 मरीजों के दांतों की जांच

शिविर में 65 मरीजों के दांतों की जांच

संक्षेप:

गढ़वा। जिला मुख्यालय के कचहरी रोड स्थित जनता डेंटल क्लिनिक में आयोजित निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का सातवें दिन भी मरीजों की भीड़ रही। शुक्रवार को कु

Nov 21, 2025 05:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा। जिला मुख्यालय के कचहरी रोड स्थित जनता डेंटल क्लिनिक में आयोजित निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के सातवें दिन भी मरीजों की भीड़ रही। शुक्रवार को कुल 65 मरीजों का इलाज किया गया। दूर-दराज क्षेत्रों से भी लोग दंत जांच व परामर्श के लिए पहुंचे। शिविर में मरीजों की जांच दंत रोग विशेषज्ञ डॉ एमएन खान ने की । उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की। कई मरीजों का वहीं पर प्राथमिक उपचार भी किया गया। मौके पर डॉ खान ने कहा कि बदलती जीवनशैली, अनियमित भोजन की आदतें और दांतों की सही देखभाल न होने से लोगों में दंत रोगों की समस्या तेजी से बढ़ रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि दांतों की सफाई और स्वास्थ्य को लेकर लोगों में अभी भी जागरुकता की कमी है। उसके कारण साधारण समस्याएं भी गंभीर रूप ले लेती हैं। उन्होंने नियमित ब्रश करने, मीठे पदार्थों का कम सेवन करने और छह महीने में एक बार दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी। शिविर में पहुंचे मरीजों ने निःशुल्क इलाज व परामर्श की पहल की सराहना की। कई बुजुर्गों व महिलाओं ने कहा कि आर्थिक कारणों या दूरस्थ स्थानों के चलते वह पहले दांतों की जांच नहीं करा पाते थे। ऐसे शिविर उनके लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं।