6 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार, 72 हजार नगद बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

6 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार, 72 हजार नगद बरामद फोटो संख्या छह:

6 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार, 72 हजार नगद बरामद

गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला पुलिस ने थाना क्षेत्र के हूर मधेया गांव स्थित एक किराना दुकान से गुरुवार को छह किलो गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में हूर मधेया गांव निवासी चंद्र देव चौधरी, राजकुमार चौधरी, रंका थाना क्षेत्र के सलेया गांव निवासी मनोज प्रसाद और प्रकाश कुमार शामिल हैं। इन लोगों के पास से छह किलोग्राम गांजा के साथ 72 हजार 597 रुपए बरामद किया गया है। उक्त जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने गढ़वा थाना में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि हूर मधेया स्थित एक किराना दुकान में अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है।

सूचना पर एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने हूर मधेया में चंद्रदेव चौधरी और राजकुमार चौधरी के घर में छापेमारी कर 4 किलोग्राम गांजा और 72 हजार 597 रुपये नकद बरामद किया। पुलिस ने चंद्रदेव और राजकुमार से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वे लोग रंका के मनोज कुमार और उसका बेटा प्रकाश कुमार के पास से गांजा की खरीद-बिक्री करते हैं। उनकी निशान देही पर रंका के मनोज कुमार के घर पर छापेमारी की गई। जहां से 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मनोज कुमार और उसका बेटा प्रकाश कुमार के द्वारा गाजा का सप्लाई किए जाने की पुष्टि होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी दल में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीवी मंडल, गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक आदित्य कुमार नायक, प्रदीप उरांव, प्रदीप यादव, सुबोध बडाइक रंजन कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह कुटिया, राम सिंह गगरई सहित अन्य शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।