प्रमुख ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास
कांडी प्रखंड के बलियारी पंचायत के जमुआ गांव में 15 वें वित्त मद से 200 फीट लंबा पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह सड़क अवधेश राम के घर से दिनेश राम के घर तक बनेगी। निर्माण कार्य की लागत लगभग 2 लाख 49 हजार रुपये है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान पर प्रसन्नता जताई।

कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बलियारी पंचायत अंतर्गत जमुआ गांव में रविवार को 15 वें वित्त मद से 200 फीट लंबा पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह सड़क निर्माण कार्य अवधेश राम के घर से दिनेश राम के घर तक किया जाएगा। करीब 2 लाख 49 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस पीसीसी पथ का शिलान्यास प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने योजना स्थल पर विधिवत पूजा कर एवं नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विकास कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
कार्यक्रम में बलियारी पंचायत प्रभारी मुखिया पुरुषोत्तम कुमार रवि, संवेदक विनोद राम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वर्षों से जर्जर मार्ग की समस्या का समाधान होने पर प्रसन्नता जताई और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने की बात कही गयी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



