Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsFormer Minister Mithilesh Kumar Thakur Supports Families of Road Accident Victims in Ranka
सड़क दुर्घटना में मृत युवकों के घर पहुंचे पूर्व मंत्री, पांच लाख रुपए की दिलाई सहयोग राशि

सड़क दुर्घटना में मृत युवकों के घर पहुंचे पूर्व मंत्री, पांच लाख रुपए की दिलाई सहयोग राशि

संक्षेप:

पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रंका प्रखंड के मानपुर गांव में सड़क दुर्घटना में मारे गए किशोरों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और मृतकों के परिवारों को ढाई-ढाई लाख रुपये देने की व्यवस्था की। पूर्व मंत्री ने कहा कि झामुमरे परिवार इस दुख की घड़ी में हमेशा उनके साथ है।

Nov 25, 2025 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर मंगलवार को रंका प्रखंड के मानपुर गांव पहुंचे। वहां गत दिनों रंका रमकंडा रोड में हुई सड़क दुर्घटना(हाईवा ट्रक के कुचलने) में मृत मानपुर निवासी दो किशोर अनिल राम उम्र 20 वर्ष और राजू राम उम्र 22 वर्ष के परिजनों से मुलाकात की। पूर्व मंत्री ने मृत युवकों के परिजन से मिलकर हाल-चाल लिया एवं पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। साथ ही पूर्व मंत्री ने पहल कर क्रशर मालिक एवं वाहन मालिक से मृतकों के परिजनों को ढाई- ढाई लाख रुपये सहयोग राशि दिलाया। उन्होंने कहा कि झामुमरे परिवार दुख की इस घड़ी में हमेशा खड़ा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। खबर मिलने के बाद पूर्व मंत्री के साथ एएसपी राहुल देव, डीटीओ धीरज कुमार, रंका अनुमंडल पदाधिकारी रूद्र प्रताप सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह, थाना प्रभारी रवि केशरी दल बल के साथ मानपुर मृतक के परिजनों के घर पहुंचे। पूर्व मंत्री ने दोनों मृतक के परिवार से मिल उन्हें तत्काल ढाई - ढाई लाख रुपये दोनों परिवार को दिलाने की बात कही। साथ ही सरकारी प्रावधान के तहत सभी लाभ तत्काल दिलवाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को कहा। पूर्व मंत्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग यातायात के सुगम संचालन एवं सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इसके लिए विभागीय अधिकारी मिलकर बेहतर रणनीति के साथ कार्य करें।