चेक बाउंस मामले में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Jan 07, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

गढ़वा, प्रतिनिधि।गढ़वा थाना अंतर्गत करूआ गांव निवासी सह भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद तिवारी को पुलिस ने चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार

चेक बाउंस मामले में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद गिरफ्तार, भेजे गए जेल

गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा थाना अंतर्गत करूआ गांव निवासी सह भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद तिवारी को पुलिस ने चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनकी गिरफ्तारी से जिले की राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में की गई है। जानकारी के अनुसार विनोद के खिलाफ चेक बाउंस से संबंधित एक मामला गढ़वा कोर्ट में लंबित था। न्यायालय द्वारा कई बार समन जारी किए जाने के बावजूद उनके न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

उसके बाद पुलिस ने वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब हो कि विनोद जिले की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम रहे हैं। वह पहले भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा के सामान्य सदस्य बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। उक्त संबंध में गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि चेक बाउंस के एक मामले में विनोद तिवारी के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। उसी के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून सभी के लिए समान है और न्यायालय के आदेश का पालन करना पुलिस की जिम्मेदारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।