
आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक शिक्षक संघ का हुआ गठन, वीरेंद्र बने अध्यक्ष
फोटो संख्या चार: बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की बैठक रविवार को टाउन हॉल के मैदान में हुई।
गढ़वा, प्रतिनिधि। आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की बैठक रविवार को टाउन हॉल के मैदान में हुई। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। उसके बाद आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ का गठन किया गया। उसमें सर्वसम्मति से वीरेंद्र यादव को अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर अध्यक्ष वीरेंद्र ने कहा कि राज्य सरकार ने पारा शिक्षकों के हित में जो वादा किया था वह आज तक पूरा नहीं हुआ। चुनाव के समय ही सरकार के एजेंडे में पारा शिक्षकों को स्थायी करना शामिल था, लेकिन वह आज तक पूरा नहीं हुआ। उसे लेकर शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के हित में कार्य नहीं करेगी आने वाले समय में आंदोलन होगा।

नवगठित कमेटी में रेशमा खातून को उपाध्यक्ष, भूपेंद्र कुमार देव को जिला सचिव, अशोक कुमार श्रीवास्तव को उपसचिव, चंद्रदेव चौधरी को कोषाध्यक्ष, सुजीत कुमार चौबे को कोषाध्यक्ष, अलख पांडेय को मीडिया प्रभारी, अरुण तिवारी को जिला प्रवक्ता, संध्या तिवारी को संगठन मंत्री, मनोज राम को उप संगठन मंत्री बनाया गया है। बैठक में गणेश प्रसाद, जनार्दन यादव, संध्या तिवारी, प्रमिला तिवारी, एजाज अहमद, सुधीर कुमार दुबे, दिलशाद आलम, इंदल कुमार पासवान, भगवान प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




