बिना लाइसेंस का संचालित पाया गया पुलिस कैंटीन

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

बिना लाइसेंस पुलिस कैंटीन का संचालन,नोटिस फोटो प्रताप एक: पुलिस कैंटीन का बुधवार का जांच

बिना लाइसेंस का संचालित पाया गया पुलिस कैंटीन

गढ़वा, प्रतिनिधि। अपर समाहर्ता राज महेश्वरम के निर्देशानुसार बुधवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री ने कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम समाहरणालय स्थित पुलिस कैंटीन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कैंटीन में साफ-सफाई ठीक-ठाक पाई गई। सारा सामान व्यवस्थित तरीके से रखा हुआ था। लेकिल कैंटीन बिना खाद्य लाइसेंस संचालित की जा रही थी। इसपर कैंटीन संचालक को नाटिस जारी कर खाद्य लाइसेंस के साथ कैंटीन संचालन करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद समाहरणालय के बगल में स्थित शिवाय रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण किया गया। जहां से पनीर का नमूना जांच के लिए संग्रहण किया गया।

इसपर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने संबंधित मानकों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का निदेश दिया। उसके बाद चिनियां रोड स्थित श्री बालाजी फैमिली रेस्टूरेंट का निरीक्षण किया गया। यह रेस्टूरेंट भी बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। यहां फ्रीजर में एक्सपायर्ड कोल्ड्रिंक पाया गया, जिसे तत्काल नष्ट कर दिया गया। यहा से भी पनीर का सैंपल जांच के लिए लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने प्रतिष्ठानों को सात दिनों के अंदर लाइसेंस लेने का नोटिस दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।