सुबह 8.30 बजे प्रखंड कार्यालय पर होगा झंडोत्तोलन
डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित करने को लेकर प्रखंड प्रमुख कांति देवी की उपस्थिति में

डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित करने को लेकर शनिवार को प्रखंड प्रमुख कांति देवी की उपस्थिति में बैठक हुई। बीडीओ देवलाल करमाली सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया। तय समय के अनुसार प्रखंड कार्यालय में 8.30 बजे, थाना परिसर में 9 बजे, पशु चिकित्सालय में 9.15 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9.35 बजे, बीआरसी कार्यालय में 10 बजे, अंबेडकर चौक पर 10.15 बजे, किसान उच्च विद्यालय परिसर में 10.30 बजे, सभी पंचायत सचिवालय में 10.45 बजे और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 11 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा।
बीडीओ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पूरे प्रखंड में धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रखंड कार्यालय से लेकर पंचायत सचिवालय तक के सभी कर्मी और संबंधित जनप्रतिनिधियों को भी निर्देश दिया गया। बीडीओ ने कहा कि पंचायत सचिवालय पर लोगों की बेहतर उपस्थिति हो यह सुनिश्चित हो। झंडोत्तोलन के दौरान किसी तरह की चूक न हो। मौके पर प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक दिलीप कुमार, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी विकास कुमार, बीपीओ रंजन कुमार, सहायक अभियंता राहुल कुमार, कनीय अभियंता नंदकिशोर प्रसाद, पंचायत सचिव राजकुमार राम, सुनील कुमार, बिंदेश्वर कुजूर, नरेश ठाकुर, रोजगार सेवक संजीव कुमार, बृजमोहन कुमार, अशोक राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




