ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाटेम्पो-बाइक की टक्कर में पांच घायल

टेम्पो-बाइक की टक्कर में पांच घायल

अनुमंडल मुख्यालय के थाना गेट के पास शनिवार सुबह 11 बजे टेम्पो-बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद टेम्पो पलट गयी। सभी का इलाज...

टेम्पो-बाइक की टक्कर में पांच घायल
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSat, 04 Dec 2021 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

रंका। अनुमंडल मुख्यालय के थाना गेट के पास शनिवार सुबह 11 बजे टेम्पो-बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद टेम्पो पलट गयी। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बताया जाता है कि टेम्पो से सुजानती देवी, उसकी 13 वर्षीय पुत्री रीता कुमारी व 5 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी के अलावा रमकंडा के होमिया के अंजना ग्रेस टेम्पो पर सवार होकर गोदरमाना की ओर जा रहे थे।

उसी दौरान सूरज मंडल नामक युवक अपनी बाइक से टकरा गया। उसके बाद टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई। उससे उसपर सवार सभी यात्रा दब गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों से सभी को टेम्पो से निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेम्पो को जब्त कर लिया। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें