दूसरे दिन पांच प्रत्याशियों ने लिया नामांकन फार्म
गढ़वा विधानसभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन, 80-गढ़वा के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिया है। अब तक कुल 13 प्रत्याशियों ने फार्म लिया है लेकिन किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया है। नामांकन...

गढ़वा। विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को 80-गढ़वा विधानसभा के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिया है। अब तक कुल 13 प्रत्याशियों ने फार्म ले लिया है हालांकि अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। दूसरे दिन नामांकन फार्म लेने वालों में मेराल प्रखंड के गेरूआ निवासी निर्दलीय प्रत्याशी चुल्हन सिंह, मेराल के अनिल राम, अली हुसैन व गढ़वा के निर्दलीय प्रत्याशी राम प्यारे पाल और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के गढ़वा प्रखंड के कीतासोती गांव निवासी लव कुमार सिंह शामिल हैं। पहले दिन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर सहित आठ प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


