अगलगी में झोपड़ी चला, तीन मवेशियों की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

कांडी, प्रतिनिधि। थानांतर्गत खरौंधा गांव के कोइरियाडीह टोला निवासी सत्येंद्र मेहता की झोपड़ी में आग लगने से दो गर्भवती गाय व एक बछिया सहित पूरा झोपड़ी

अगलगी में झोपड़ी चला, तीन मवेशियों की मौत

कांडी, प्रतिनिधि। थानांतर्गत खरौंधा गांव के कोइरियाडीह टोला निवासी सत्येंद्र मेहता की झोपड़ी में आग लगने से दो गर्भवती गाय और एक बछिया सहित पूरा झोपड़ी जलकर राख हो गया। घटना शुक्रवार रात लगभग 10.30 बजे की है। झोपड़ी में आग कैसे लगी उसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। सबसे पहले पास में रहने वाली एक महिला संपतिया देवी ने झोपड़ी में आग लगा देखी। उसके बाद उसने शोर मचाते हुए लोगों को जानकारी दी। जबतक लोग आग बुझाने पहुंचते झोपड़ी पूरी रह जल चुकी थी। वहीं गाय आर बझिया की भी मौत हो गई थी। पीड़ित सत्येंद्र की पत्नी रीता देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मवेशी की झोपड़ी में आग कैसे लगी समझ से परे है। यह झोपड़ी घर से अलग किनारे में है। आगजनी में लगभग एक लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना पर खरौंधा पंचायत के मुखिया परिखा राम व उप मुखिया रवि कुमार मेहता ने घटना स्थल पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना सीओ और पशु चिकित्सक को दे दिया गया है। मवेशियों का पोस्टमार्टम कराने के बाद प्रशासन से मुआवजा भुगतान कराने का प्रयास किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।