रोमांचक मुकाबले में मकरी ने हैदरनगर को दो विकेट से हरा जीता खिताब

Jan 13, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

विजेता टीम को पुरस्कृत करते समाजसेवी राकेश पासवान व अन्य लोग केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बांसडीह कला गांव में 28

रोमांचक मुकाबले में मकरी ने हैदरनगर को दो विकेट से हरा जीता खिताब

केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बांसडीह कला गांव में 28 दिसंबर से चल रहे शहीद भगत सिंह कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन टू का फाइनल मुकाबला पलामू जिला के हैदरनगर और भवनाथपुर मकरी टीम के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ समाजसेवी राकेश पासवान, पूर्व मुखिया विनोद सिंह और अन्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सोलह ओवर के खेले गए मैच में पहले टॉस जीत कर हैदरनगर की टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत में हैदरनगर की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। मकरी टीम के तेज गेंदबाज जय ने पांच विकेट लेकर हैदरनगर की टीम के हौसले को पस्त कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मात्र तेरह रन पर ही उसके छह विकेट गिर गए। बाद में उसके बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन कर नौ विकेट पर 110 रन बनाया। जवाबी पारी खेलने उतरी भवनाथपुर मकरी की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मकरी टीम के सलामी बल्लेबाज आलोक ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 49 गेंद पर 57 रन बनाए। 15 ओवर पांच गेंद पर 112 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। समाजसेवी राकेश ने विजेता मकरी की टीम को 15 हजार रुपए व ट्राफी के अलावा उप विजेता हैदरनगर की टीम को ट्राफी व 10 हजार नगद प्रदान किया। मैन ऑफ़ द मैच व मैन ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार ऑल राउंडर मकरी टीम के आलोक को दिया गया। मैच में कमेंटेटर की भूमिका लव वर्मा और डॉ एके मौर्य ने निभायी। मौके पर देव कुमार ठाकुर, आनंद गुप्ता, अंपायर अमलेश कुमार, मुन्ना कुमार, स्कोरर इंद्रजीत कुमार, जेएमएम नेता विवेकानंद सिंह, अली असगर खान, मुमताज खान, डॉ तेशाम खान, शकील अहमद, अली असगर खान सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।