फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, 25 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम

Feb 10, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

उपायुक्त ने दवा खाकर की औपचारिक शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर फाइलेरियारोधी कार्यक्रम का उद्घाटन करते उपायुक्त दिनेश कुमार यादव और अन्य। गढ़वा, प्रतिनिधि।

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू, 25 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम

गढ़वा, प्रतिनिधि। फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से जिलेभर में मंगलवार से व्यापक अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 25 फरवरी तक चलेगा। अभियान का उद्घाटन जिला मुख्यालय स्थित बीएसकेडी पब्लिक स्कूल में जिला वीबीडी प्रभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर वस्वयं फाइलेरिया रोधी दवा की खुराक लेकर किया। अभियान के तहत 11 लाख से अधिक लोगों को फाइलेरियारोधी दवा का खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी, जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ पुष्पा सहगल, डीपीएम गौरव कुमार, सहिया कार्यक्रम के डीपीसी रोहित सिंह, बीएसकेडी पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय सोनी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन जिला वीबीडी कंसल्टेंट अरविंद कुमार द्विवेदी ने किया। मौके पर उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने जिलेवासियों से फाइलेरिया रोधी दवा की खुराक लेने की अपील करते हुए कहा कि दवा का सेवन स्वयं करें और अपने परिवार समेत दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जागरूकता आएगी तभी अभियान सफल होगा। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया कब और किसे हो जाए, यह पता नहीं चलता है, लेकिन दवा की एकल खुराक लेने से इससे बचाव संभव है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।