विवाद में मारपीट, महिला घायल
श्रीबंशीधर नगर। बिशुनपुरा थानांतर्गत चितरी गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाWed, 29 May 2024 05:15 PM

श्रीबंशीधर नगर। बिशुनपुरा थाना अंतर्गत चितरी गांव में बच्चों के विवाद में बुधवार को हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मारपीट में घायल महिला संतोष रजवार की 45 वर्षीय पत्नी सुमतिया देवी बताया जाती है। घायल महिला ने मारपीट को लेकर बिशुनपुरा थाना में शिकायत दर्ज करायी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।