ऑटो-मोटरसाइकिल टक्कर में अधेड़ की मौत

Mar 10, 2026 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

गढ़वा के कल्याणपुर में ऑटो और बाइक की टक्कर में 55 वर्षीय सुनील कुमार सिंह की मौत हो गई। सुनील अपने मित्र के साथ शादी में जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल उनके साथी का इलाज चल रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

ऑटो-मोटरसाइकिल टक्कर में अधेड़ की मौत

गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा थाना अंतर्गत कल्याणपुर में ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 55 वर्षीय सुनील कुमार सिंह की मौत हो गई। मृतक कल्याणपुर निवासी गौरीचंदन सिंह का पुत्र था। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार उनका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार सुनील रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में एक ऑटो से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन ने घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेदिनीनगर ले गए जहां इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल का इलाज मेदिनीनगर शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजन से घटना की जानकारी लेने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।