
धान की खरीद बंद होने से किसानों में निराशा, पहल करे सरकार
डिजिटल संवाद प्रखंड में किसानों का धान की खरीद पिछले लगभग 35 दिनों से बंद होने के कारण स्थानीय किसान काफी परेशान हैं। अभी
कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड में किसानों का धान की खरीद पिछले लगभग 35 दिनों से बंद होने के कारण स्थानीय किसान काफी परेशान हैं। अभी तक मात्र 83 किसानों का 7883 क्विंटल धान का खरीद हो सका है। पूरे प्रखंड में 2300 से अधिक किसानों ने धान बिक्री करने के लिए अपना पंजीकरण करा रखा है। इस तरह अधिसंख्य किसान अपना धान बिक्री के लिए इंतजार कर रहे हैं। खरौंधा पैक्स के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अभी तक उनके यहां मात्र 11 किसानों का 1048 क्विंटल धान की खरीद हो सका है। वहीं 1050 किसानों ने पंजीकरण करा रखा है।
खरौंधा पैक्स से दो पंचायत खुटहेरिया व खरौंधा टैग है। सभी किसानों का भुगतान लंबित है। उसी तरह गाड़ाखुर्द पैक्स में 28 किसानों का 3500 क्विंटल धान का खरीद हो सका है। 945 किसानों के धान खरीद के बाद बिलिंग रुक गया । पैक्स संचालक ने बताया कि आरओ नहीं मिलने के कारण खरीद बंद है। वहीं 300 से अधिक किसानों का पंजीकरण है। उसके अलावा डूमरसोता पैक्स में अभी तक 14 किसानों का 996 क्विंटल धान की खरीद हुआ है। वहीं 250 से अधिक लिसनो का पंजीकरण है। उक्त पैक्स से तीन पंचायत डुमरसोता, हरिहरपुर व मझिगावां टैग है। भुगतान लंबित है। अध्यक्ष रामा शंकर दुबे ने बताया की मात्र एक आरओ का उठाव हुआ है। वह भी पेंडिंग है। पतीला पैक्स अध्यक्ष रामेश्वर मेहता ने बताया कि उनके यहां 300 किसानों का पंजीकरण है लेकिन मात्र 13 किसानों का 1066 क्विंटल धान की खरीद हो सका है। धान का उठाव नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि नृपेंद्र कुमार पांडेय का भुगतान लंबित है। अभी भी काफी किसान धान बिक्री के लिए इंतजार कर रहे हैं। पतीला पैक्स से चार पंचायत पतीला, सरकोनी, पतरिया व घटहुआं कला टैग है। उधर कांडी पैक्स में 17 किसानों का 1273 क्विंटल धान का खरीद किया गया है। 400 किसानों ने पंजीकरण करा रखा है। अध्यक्ष ने बताया कि 425.95 क्विंटल का मात्र एक आरओ मिला है। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को किसान का अंतिम अंगूठा लगा था। गोदाम का कैपिसिटी 500 मीट्रिक टन का है जबकि 100 एमटी पर मशीन को लॉक कर दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




