किसानों को दी गई जी राम जी विधेयक की जानकारी
गढ़वा में मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैज्ञानिकों ने कृषकों को विकसित भारत-जी राम जी विधेयक की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया और उन्हें खेती के साथ फूल, फल और पशुपालन करने की सलाह दी गई।

गढ़वा। मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवलेश कुमार ने किया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ बंधनु उरांव ने कृषकों को विकसित भारत-जी राम जी विधेयक के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मौके पर वैज्ञानिक डॉ दिनेश कुमार सिंह, कृषि महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. हरिपद मुर्मू, डॉ कल्याण मंडी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान गढ़वा के प्रगतिशील किसानों को पुष्प गुच्छ व शॉल देकर सम्मनित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सहायक सियाराम पाण्डेय, सुनील कुमार, राकेश रंजन चौबे, कृष्ण कुमार चौबे उपस्थित थे। प्रगतिशील किसान वृजेश तिवारी ने किसानों से अपील किया कि खेती के साथ फूल और फल की भी खेतीं करें।
सफल पशुपालक गणेश राम ने किसानों से यह अपील किया कि कृषि के साथ पशुपालन भी करें। उससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। मौके पर प्रगतिशील किसान कविता देवी, विजय सिंह, ब्रज किशोर महतो, शिवनाथ कुशवाहा, जनसेवक चंदन कुमार, राकेश रौशन सहित अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


