
समारोह आयोजित कर पीडीजे को दी विदाई
गढ़वा में शुक्रवार को प्रधान जिला जज कौशल किशोर झा के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिला अधिवक्ता संघ ने उन्हें अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। जज ने 9 महीने में कुटुंब न्यायालय में जनता को...
गढ़वा, कोर्ट प्रतिनिधि। प्रधान जिला जज कौशल किशोर झा के देवघर व्यवहार न्यायालय में स्थानांतरण होने के बाद जिला अधिवक्ता संघ भवन में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष भृगुनाथ नाथ चौबे ने अंग वस्त्र और बुके देकर स्वागत किया। संघ के सदस्यों ने माला पहनकर विदाई दी। मौके पर बोलते हुए प्रधान जिला जज ने कहा कि उनके गढ़वा स्थानांतरण के समय ही ऐसा लग रहा था कि उन्हें गढ़वा बुला रही है। उन्होंने कहा कि 9 महीने तक प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय के पद पर जो कार्य किया था। उससे आम जनता को राहत देने का पर प्रयास किया।

उस दौरान अधिवक्ताओं का बहुत सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़वा के अधिवक्ताओं के व्यवहार से काफी संतुष्टि मिली है। उन्होंने कहा कि काला कोट एक रंग नहीं है बल्कि एक प्रतीक है। उसमें सभी रंगों को मिलने की क्षमता है। इसीलिए अधिवक्ता के अलावे किसी को भी न्यायालय में काला कोट पहनने का अधिकार नहीं दिया गया है। विदाई समारोह में अध्यक्ष भृगुनाथ ने कहा कि प्रधान जिला जज से उनके संघ के सदस्यों को काफी सीखने का मौका मिला है। मौके पर महासचिव मृत्युंजय तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता सच्चिदानंद धर दूबे, ललित कुमार पांडेय, विजय कुमार पांडेय, अशोक पटवा, निरंजन कुमार चौबे, नारायण पांडेय, संतोष कुमार यादव, प्रवेज शाहिद सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




