Garhwa News: सीएचसी में परिवार स्वास्थ्य मेला सह जनसंख्या नियंत्रण पखवारा आयोजित

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

Garhwa News: फोटो भवनाथपुर तीन: स्वास्थ्य मेला सह जनसंख्या नियंत्रण पखवारा की शुरुआत करते सीएचसी प्रभारी डॉ दिनेश सिंह व अन्य

Garhwa News: सीएचसी में परिवार स्वास्थ्य मेला सह जनसंख्या नियंत्रण पखवारा आयोजित

Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को परिवार स्वास्थ्य मेला सह जनसंख्या नियंत्रण पखवारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर बंध्याकरण ऑपरेशन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों व सहियाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का महत्व

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के विकास के सामने एक बड़ी चुनौती है। सीमित परिवार से बेहतर स्वास्थ्य, बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के लिए सरकार की ओर से कई निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाना चाहिए। उन्होंने दंपतियों से परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों को अपनाने की अपील करते हुए स्वास्थ्य सहियाओं को जनसंख्या नियंत्रण एवं स्वस्थ परिवार के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने तथा जागरूक करने की बात कही। इस मौके पर चिकित्सक रंजन दास, अभिषेक कुमार, नीतीश भारती, बीटीटी अनुज गुप्ता, अनूप गुप्ता, चंद्रशेखर यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

सम्मानित चिकित्सक और सहियाएं

::बॉक्स::चिकित्सक, एएनएम एवं सहिया को किया गया सम्मानित

परिवार नियोजन को लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सक रंजन दास, एएनएम अंजू किस्पोटा, सहिया सुनीता देवी, रीता देवी, ललिता देवी को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश ने कहा कि सहिया गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उसके कारण परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति मिल रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

परिवार स्वास्थ्य मेला का आयोजन कब हुआ?
परिवार स्वास्थ्य मेला का आयोजन मंगलवार को हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।