
मारपीट में बच्ची समेत तीन घायल, अस्पताल में भर्ती
गढ़वा के ऊंचरी मोहल्ला में बुधवार को एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। युसुफ अंसारी, उसकी पत्नी रूखसाना और पांच वर्षीय पुत्री साबरिन परवीन को मारपीट में चोटें आईं। विवाद का कारण हैंडपंप के पास कचरा...
गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊंचरी मोहल्ला में बुधवार को मारपीट की घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में युसुफ अंसारी, उसकी पत्नी रूखसाना परवीन व पांच वर्षीय पुत्री साबरिन परवीन शामिल हैं। सभी घायलों के इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार युसुफ अंसारी व उसका भाई मोख्तार अंसारी एक ही हैंडपंप से पानी भरते हैं। बुधवार को मोख्तार अंसारी के परिवार के लोगों ने हैंडपंप के समीप कचरा रख दिया था। उसे लेकर युसुफ अंसारी की पत्नी रूखसाना परवीन कचरा को बाहर फेंकने के लिए कह दिया।
उसी बात पर मोख्तार अंसारी, उसकी पत्नी असगरी बीवी, पुत्र रिजू अंसारी, रिजवान अंसारी, इरशाद अंसारी, जूही परवीन, रोजी खातून सहित अन्य ने मिलकर रूखसाना, युसुफ अंसारी को मारपीट कर घायल कर दिया। वहां मौजूद उसकी पुत्री साबरिन को भी पटक दिया। घटना को लेकर दोनों पक्ष ने एक- दूसरे के विरूद्ध गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




