मिट्टी काटने के विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के तीन लोग घायल
गढ़वा के मधेया गांव में मिट्टी काटने को लेकर विवाद में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। राजमोहन पासवान, उनकी पत्नी सरस्वती देवी और पुत्र अमित कुमार पर हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल अमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा थाना अंतर्गत मधेया गांव में रविवार की देर शाम खेत में मिट्टी काटने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में राजमोहन पासवान, उनकी पत्नी सरस्वती देवी और पुत्र अमित कुमार शामिल हैं। उनमें गंभीर रूप से घायल अमित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार राजमोहन पासवान के खेत से सड़क निर्माण के लिए मिट्टी काटकर ले जाई जा रही थी। उसी दौरान उनके गोतिया राजू पासवान और उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि मिट्टी काटने के क्रम में खेत की मेड़ भी काट दी गई है।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि राजू पासवान पक्ष के करीब एक दर्जन लोगों ने मिलकर राजमोहन पासवान, उनकी पत्नी सरस्वती देवी और पुत्र अमित कुमार के साथ मारपीट की। उससे तीनों घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल अमित का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उक्त संबंध में राजमोहन पासवान ने गढ़वा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


