सीएचसी में दंत चिकित्सक ने किया पौधरोपण
फोटो भवनाथपुर एक: पौधारोपण करते दंत चिकित्सक और अन्य सीएचसी कर्मी स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को दंत चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को दंत चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार पाठक ने फलदार एवं छायादार पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। दंत चिकित्सक ने कहा कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण को जीवन की प्राथमिकता बनाना होगा। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपने घर,आंगन या आसपास कम से कम पांच पौधे लगाने का आग्रह किया। साथ ही जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ,पूर्वजों की स्मृति और अन्य शुभ अवसरों पर पौधरोपण की परंपरा विकसित करने पर जोर दिया।उन्होंने
कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। पर्यावरण असंतुलन के कारण मौसम चक्र प्रभावित हो रहा है। उससे अनियमित वर्षा, बढ़ती गर्मी और असामान्य ठंड जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसका सीधा असर किसानों की फसलों और आम जनजीवन पर पड़ रहा है। कार्यक्रम में सीएचसी के चिकित्सक रंजन दास, अभिनीत विश्वास, जयप्रकाश, विकास कुमार मिश्रा, गुप्तेश्वर प्रसाद, लिपिक अरुण लकड़ा, चंद्रशेखर रावत, दिलीप पासवान, लालसाहेब, राजेंद्र पासवान, भगवान पासवान सहित सीएचसी के कई अन्य कर्मी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


