ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वारंका में धार्मिक भावना भड़काने का केस दर्ज

रंका में धार्मिक भावना भड़काने का केस दर्ज

थाना क्षेत्र के खपरो गांव निवासी असगर अंसारी के पुत्र परवेज आलम के नाम पर फेसबुक एकाउंट में धार्मिक भावना भड़काने का मामला प्रकाश में आया है। मामला सामने आने के बाद डीएसपी विजय कुमार के निर्देश पर...

रंका में धार्मिक भावना भड़काने का केस दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाThu, 27 Jul 2017 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के खपरो गांव निवासी असगर अंसारी के पुत्र परवेज आलम के नाम पर फेसबुक एकाउंट में धार्मिक भावना भड़काने का मामला प्रकाश में आया है। मामला सामने आने के बाद डीएसपी विजय कुमार के निर्देश पर परवेज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसकी संलिप्तता अबतक सामने नहीं आई है। डीएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने के मामले में जांच की जा रही है। उसके लिए तकनीकी सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जल्द ही दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें