Empowering Women Health Workshop Launched for Stronger Families in Bhavanathpur स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsEmpowering Women Health Workshop Launched for Stronger Families in Bhavanathpur

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

फोटो भवनाथपुर एक: कार्यशाला में उपस्थित महिला स्वास्थ्य कर्मी सोमवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार कार्यक्रम को

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाMon, 15 Sep 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने की। कार्यशाला में मुख्य रूप से सीएचओ, एएनएम सहित अन्य कर्मी शामिल हुए। कार्यशाला में प्रभारी ने निर्देश दिया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जाएगा। उस दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान, आवश्यक स्क्रीनिंग और जागरुकता फैलाने पर विशेष जोर दिया जाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार और समाज की मजबूती की आधारशिला है।

अगर नारी स्वस्थ होगी तो परिवार और समाज दोनों मजबूत होंगे। इसी उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया जा रहा है ताकि ग्रामीण इलाकों में रह रही महिलाएं समय पर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक में सभी सीएचओ और एएनएम को निर्देश दिया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर महिलाओं को संतुलित आहार, प्रसव पूर्व और प्रसव पश्चात देखभाल, एनीमिया से बचाव और नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करें। साथ ही घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार और स्क्रीनिंग कार्य भी सुनिश्चित करें। कार्यशाला में यह भी तय किया गया कि इस दौरान रक्त जांच शिविर, एनीमिया नियंत्रण अभियान और पोषण संबंधी परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे। चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की कि वह इसे जनांदोलन के रूप में सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर रंजन दास, डॉ शैलेंद्र कुमार, प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रदीप कुमार पाठक, डॉक्टर इंद्र किशोर विश्वकर्मा, अनूप कुमार, अंचला कुमारी सहित सभी सीएचओ, एएनएम, बीटीटी, सहिया साथी व अन्य कर्मी भी मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के शपथग्रहण के साथ हुआ कि वह अपने-अपने क्षेत्र में अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।