हाथी ने पटक कर किया घायल
गढ़वा के सेमराटांड़ टोला के निवासी कलीम अंसारी को हाथी ने घायल कर दिया। कलीम अपने मवेशी को देखने खेत में गए थे, तभी हाथी ने उन पर हमला किया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 7 Oct 2025 02:07 AM

गढ़वा। चिनिया थानांतर्गत सेमराटांड़ टोला निवासी कलीम अंसारी को हाथी ने पटक कर घायल कर दिया। घायल कलीम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कलीम अपने मवेशी को देखने खेत की तरफ गए हुए थे। उसी दौरान हाथी ने दौड़ा कर पटक दिया। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया है। जहां इलाज चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




