हाथी ने बुजुर्ग को पटककर किया घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गढ़वाहाथी ने बुजुर्ग को पटककर किया घायल गढ़वा। चिनिया थाना क्षेत्र के तहले गांव

गढ़वा। चिनिया थाना क्षेत्र के तहले गांव निवासी 60 वर्षीय राजकुमार भुइयां को हाथी ने गुरुवार को पटक कर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि वह गांव के ही जंगल में तेंदू पता तोड़ने गया था। उसी बीच जंगल से लौटते समय हाथी ने उसे पटककर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


