Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsElephant Electrocuted on Karimati-Chapakli Road Investigation Underway
करंट लगने से हाथी की मौत, जांच में जुटा विभाग

करंट लगने से हाथी की मौत, जांच में जुटा विभाग

संक्षेप:

फोटो चिनिया एक: मृत हाथी को देखने पहुंचे ग्रामीण थानांतर्गत चिनियां-धुरकी मुख्य मार्ग स्थित कारीमाटी-चपकली रोड में रविवार अहले सुबह जंगल की ओर लौट रह

Nov 23, 2025 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

चिनियां, प्रतिनिधि। थानांतर्गत चिनियां-धुरकी मुख्य मार्ग स्थित कारीमाटी-चपकली रोड में रविवार की अहले सुबह 11 हजार हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर एक हाथी की मौत हो गई। लोगों की जब नजर मृत हाथी पर पड़ी तब उसकी सूचना वन विभाग को दी गई। उसके बाद वन विभाग की टीम जांच में जुट गई। विभाग की ओर से कहा गया कि प्रथम दृष्टया करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत होना प्रतीत होता है। अधिक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कही जा सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की सुबह ही हाथियों के झुंड को गांव में देखा गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गांव से जंगल की ओर वापस लौटने के क्रम में उक्त हाथी बिजली पोल से टकरा गया। उससे पोल में लगे वीक्रास आर्म का नट बोल्ट टूट गया। उससे करंट प्रवाहित तार पोल के सहारे नीचे गिर गया। उसी समय हाथी करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। उससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सुबह-सुबह हाथियों का झुंड गांव में दिखाई दिया। वापस जंगल की ओर बढ़ते समय झुंड मे चल रही हथिनी एक 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकरा गई। हादसे की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटना पर लोगों ने गहरा दुख भी व्यक्त किया। सूचना पर वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच जांच की। प्रभारी वनपाल अनिमेष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंच हाथी के शव को बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण 11 हजार वोल्ट के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आना प्रतीत होता है। उसके बाद भी मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। मौके पर पहुंच रही डॉक्टरों की टीम मृतक हाथी का पोस्टमार्टम करेगी। वन प्रमंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी भी स्थल पर पहुंच निरीक्षण किया। घटनास्थल पर वन समिति अध्यक्ष रामसागर यादव, उपमुखिया प्रतिनिधि रवि प्रसाद, विकास प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, भीम प्रसाद गुप्ता, उमेश सिंह, आरजू मंसूरी, बिजली विभाग के सीमंत चंद्रवंशी, जितेंद्र यादव, जयशंकर प्रसाद, मुकेश प्रसाद समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।