
कांडी प्रमुख चुनाव में धमकाने की शिकायतों के बाद सुरक्षा कड़ी, 100 मीटर के दायरे में प्रवेश निषेध
कांडी प्रमुख चुनाव में धमकाने की शिकायतों के बाद सुरक्षा कड़ी 100 मीटर के दायरे
कांडी, प्रतिनिधि। बीडीओ राकेश सहाय ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जिला प्रशासन ने कांडी प्रखंड पंचायत समिति प्रमुख के अप्रत्यक्ष निर्वाचन को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। उपायुक्त ने कुछ पंचायत समिति सदस्यों को चुनाव में भाग लेने से रोकने के लिए धमकी और आपराधिक प्रवृत्तियों की शिकायतों के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया गया है। प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में 19 जनवरी को होने वाले निर्वाचन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। उक्त बाबत डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
रंका अनुमंडल पदाधिकारी रूद्र प्रताप को दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है और रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह पुलिस बल के साथ सहयोग के लिए प्रतिनियुक्त किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कार्यालय परिसर से 100 मीटर के दायरे में चुनाव कार्य में नियुक्त अधिकारियों/दंडाधिकारी को छोड़कर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति या वाहन का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। वहीं उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक समेत सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र की प्रतिलिपि भेजते हुए अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया गया है कि कांडी प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत समिति सदस्यों को आवश्यक सुरक्षा प्रदान की जाए और चुनाव के दिन कार्यालय में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




