पहले दिन भवनाथपुर विस क्षेत्र के लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे गए

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

श्रीबंशीधर नगर में 81 विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। पहले दिन तीन नामांकन पत्र खरीदे गए, जिनमें पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, वर्तमान विधायक भानु प्रताप शाही और राहुल कुमार शामिल हैं।...

पहले दिन भवनाथपुर विस क्षेत्र के लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे गए

श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। 81 विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है। श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय में पहले दिन शुक्रवार को तीन नामांकन पत्र खरीदे गए। नामांकन पत्र खरीदने वालों में पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, वर्तमान विधायक भानु प्रताप शाही और राहुल कुमार शामिल हैं। वहीं पहले दिन एक भी नामांकन पर्चा दाखिल नहीं हुआ। उधर चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। जवानों को तैनात किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।