कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

गढ़वा के घोड़दाग गांव की 60 वर्षीय कइली देवी ने घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा। कांडी थानांतर्गत घोड़दाग गांव निवासी 60 वर्षीय कइली देवी गुरुवार रात कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को किसी घरेलू मामले को लेकर कइली का अपनी पतोहु के साथ झगड़ा हो गया था। उसके बाद वह लमारी बाजार गई और वहां से कीटनाशक खरीदकर घर लौट आई। रात में जब परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए तब उसने कीटनाशक खा लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, तब परिवार वालों को जानकारी मिली।

उसके बाद परिवार वालों ने आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।