Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाelderly widow killed in two community brawls four accused arrested
दो समुदाय के झगड़े में हुई थी बुजुर्ग विधवा की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

दो समुदाय के झगड़े में हुई थी बुजुर्ग विधवा की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

सदर थाना क्षेत्र के लखना गांव में दो समुदाय के युवकों के बीच उत्पन्न विवाद में बीच-बचाव करने के क्रम में चोट लगने से बुजुर्ग महिला सुनरकली कुंवर की मौत हुई थी। यह मामला सांप्रदायिक न होकर आपसी विवाद...

Oct 13, 2020 06:29 pm ISTDinesh Rathour गढ़वा। प्रतिनिधि,
share Share
Follow Us on

सदर थाना क्षेत्र के लखना गांव में दो समुदाय के युवकों के बीच उत्पन्न विवाद में बीच-बचाव करने के क्रम में चोट लगने से बुजुर्ग महिला सुनरकली कुंवर की मौत हुई थी। यह मामला सांप्रदायिक न होकर आपसी विवाद का है।  मंगलवार को सदर थाना में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ बाहमन टूटी ने यह जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले 09 अक्टूबर को लखना गांव में दो समुदाय के युवकों के बीच झगड़ा हो रही थी। उसी दौरान वृद्ध महिला सुनरकली देवी अपने पोता निरंजन कुमार चन्द्रवंशी को बचाने गई। बचाने के दौरान ही सुनरकली को चोट लग गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चोट लगने से उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मृतका के पोता ने स्थानीय थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मामले में एसपी श्रीकांत एस राव खोटरे के निर्देश पर टीम गठित कर विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई। वहां से पुलिस ने नामजद अभियुक्त गोल्डेन खान, मुस्तफा खान, आशिक खान और गफ्फार खान को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों समुदाय के युवकों के बीच का विवाद मोबाईल से गाना सुनने को लेकर आठ अक्टूबर से ही चल रहा था। उसी दौरान एक समुदाय के युवकों ने दूसरे पक्ष पर पत्थर फेंक दिया।

उसके बाद दोनों समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई। उसी झड़प के दौरान पहुंची सुनरकली को चोट लगने से उसकी मौत हो गई। एसडीपीओ ने बताया कि अब तक के अनुसंधान में साम्प्रदायिक दृष्टिकोण सामने नहीं आया है। आगे पुलिस अनुसंधान कर रही है। जल्द ही शेष अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रेसवार्ता में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार, संजय कुमार, संतोष कुमार रवि, सुमंत कुमार राय, अभिमन्यु कुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।