लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


गढ़वा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित जिलांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। उसे लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। उधर जिला मुख्यालय में बकरीद पर्व के मद्देनजर गुरुवार शाम को सदर एसडीएम संजय कुमार और एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। उक्त मार्च में प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल, थाना प्रभारी सह निरीक्षक बृज कुमार, पुलिस नियंत्रण कक्ष प्रभारी संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल की सहभागिता रही। गढ़वा थाना परिसर से इस फ्लैग मार्च को शुरू किया गया। रंका मोड, मेन रोड, मझिआंव मोड, ऊंचरी मस्जिद, रेलवे क्रॉसिंग, बस स्टैंड सहित अन्य इलाकों से होते हुए वापस थाना परिसर में फ्लैग मार्च का समापन किया गया।
मौके पर एसडीएम संजय कुमार ने गढ़वावासियों से अपील की कि सभी लोग सद्भाव के साथ बकरीद पर्व मनाएंगे। शहर की शांति और विधि व्यवस्था को भंग करने की मंशा रखने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखी जा रही है। प्रमुख स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है। पुलिस नियंत्रण कक्ष भी विधिवत संचालित है। किसी भी अवांछित और अपरिहार्य स्थिति में कोई भी नागरिक 112 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर सूचना दे सकता है। एसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा कि लोग पूरी शांति और प्रेम भाव से पर्व मनाएं, पुलिस प्रशासन सदैव कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।