Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsDurga Puja Festival Preparations New Committee Formed in Lamari Kala Village

विष्णुदेव बने दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष

कांड। प्रखंड अंतर्गत लमारी कला गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने पूजा समिति पुनर्गठन किया।

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 24 Aug 2025 06:10 PM
share Share
Follow Us on
विष्णुदेव बने दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष

कांडी। प्रखंड अंतर्गत लमारी कला गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने पूजा समिति पुनर्गठन किया। बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से विष्णुदेव साह को अध्यक्ष, सुनील प्रजापति को सचिव व मुंद्रिका चंद्रवंशी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कौशल कुमार, श्रीकांत गुप्ता, रोहित चंद्रवंशी, रौशन कुमार, अंकित प्रजापति, शुशील प्रजापति, नीतीश प्रजापति, राहुल प्रजापति सहित अन्य को पूजा समिति का सदस्य बनाया गया। गठित पूजा समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही भक्ति जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

बैठक में लिए गए निर्णय पर उपस्थित सभी ग्रामीणों ने समर्थन भी किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।