आटो पलटने से चालक घायल
Feb 17, 2026 05:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
ऑटो पलटने से चालक घायल गढ़वा। गढ़वा थाना अंतर्गत झलुआ गांव में ऑटो पलटने से

गढ़वा। गढ़वा थाना अंतर्गत झलुआ गांव में ऑटो पलटने से चालक घायल हो गया। घायल जुटी गांव निवासी 35 वर्षीय अजय साह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अजय ऑटो लेकर गढ़वा की ओर आ रहा था। उसी दौरान झलुआ गांव के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


