Dr Manmohan Singh Renowned Economist and Former PM of India Passes Away कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम को दिया श्रद्धांजलि, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsDr Manmohan Singh Renowned Economist and Former PM of India Passes Away

कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम को दिया श्रद्धांजलि

फोटो संख्या प्रताप दो- पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी नेता पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस पार्टी विनम्र श्रद्धांजलि

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 29 Dec 2024 06:18 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम को दिया श्रद्धांजलि

1991 में भारत को आर्थिक संकट से उबारने वाले, प्रख्यात अर्थशास्त्री और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। आर्थिक उदारीकरण के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव श्रीकांत तिवारी ने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व ने देश को आर्थिक प्रगति की दिशा में नई राह दिखाने का काम किया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि अलख निरंजन चौबे ने कहा कि देश को सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार एवं काम का अधिकार (मनरेगा) देने का काम किया। उनके विनम्रता, सादगी एवं योगदान को भारत के इतिहास में सदैव स्मरणीय रखा जाएगा। पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामवृक्ष यादव ने उन्हें विनम्र आदरांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए यह कभी नहीं पूरी होने वाली अपूरणीय क्षति है। उक्त अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रियांशु कुमार, प्रखंड अध्यक्ष उगेंद्र कुमार चौबे, ब्रजेश कुमार तिवारी, धर्मेंद्र चौबे, प्रवीण कुमार सोनी, संजय चंद्रवंशी, मकबूल हसन सहित अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।