कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास
गढ़वा के कल्याणपुर गांव में 22 वर्षीय रूपा देवी ने अपने पति दीपक राम द्वारा लगातार मारपीट से परेशान होकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। रूपा की मां ने बताया कि शादी के बाद से दीपक ने कई बार...

गढ़वा, प्रतिनिध। सदर थानांतर्गत कल्याणपुर गांव निवासी दीपक राम की पत्नी 22 वर्षीया रूपा देवी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के संबंध में रूपा की मां धर्मडीहा गांव निवासी लाल बिहारी राम की पत्नी शकुंतला देवी ने कहा कि बेटी रूपा देवी की शादी तीन साल पहले दीपक राम से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से दीपक उसके साथ मारपीट करता था। उसे लेकर गांव में कई बार पंचायत भी किया गया था। पंचायत में वह हर बार अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांग बच जाता था। बाद में उसके साथ मारपीट करता था। गुरुवार शाम दीपक ने किसी बात को लेकर रूपा के साथ फिर से मारपीट की थी। उसी बात को लेकर बेटी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


