Garhwa News: मारपीट की घटना में बेटी सहित दंपति घायल
Garhwa News: गढ़वा के धुरकी थाना क्षेत्र के बिसुनिया गांव में एक परिवार के तीन सदस्य मारपीट में घायल हो गए। मनोहर चौधरी ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी मायावती के साथ अपराधिक मामले उठाने के लिए दबाव बनाया गया और इनकार करने पर मारपीट की गई। घायल व्यक्ति और उनकी बेटी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Garhwa News: गढ़वा। धुरकी थाना क्षेत्र के बिसुनिया गांव निवासी मनोहर चौधरी, उसकी पत्नी अनीता देवी और उसकी पुत्री मायावती कुमारी मारपीट की घटना में घायल हो गई। उनमें मनोहर और मायावती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में मनोहर ने आरोप लगाया है कि मायावती का 4 वर्ष पूर्व बरडीहा थाना क्षेत्र के लावाचंपा गांव में सुमेर चौधरी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल के लोगों द्वारा उसकी बेटी मायावती के साथ मारपीट किया जाता था। उसके बाद वह ससुराल पक्ष के लोगों पर केस कर दिया था। मंगलवार को बरछा बांध गांव में उसकी पत्नी की मां की मृत्यु हो गई थी।
अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए हुए थे। उसी क्रम में वह वहां से अपनी बेटी के घर चले गए। वहां दामाद सहित अन्य केस उठाने का दबाव बनाने लगे। केस उठाने से मना करने पर उनसे मारपीट की गई। उससे वह घायल हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


