बांस काटने के विवाद में महिला से मारपीट, घायल

Apr 07, 2026 09:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

गढ़वा के जरही गांव में अस्मिना खातून को उसके सास-ससुर और ननद ने बांस काटने को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका पति काम के लिए हैदराबाद गया हुआ है। घटना के बाद उसके मायके के लोग उसे अस्पताल ले गए।

बांस काटने के विवाद में महिला से मारपीट, घायल

गढ़वा। डंडई थानांतर्गत जरही गांव निवासी अस्मिना खातून को उसके सास-ससुर और ननद ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि अस्मिना खातून अपने सास-ससुर से अलग रहती है। उसका पति शमशाद अंसारी काम करने के लिए हैदराबाद गया हुआ है। उसी दौरान अस्मिना खातून ने घरेलू जरूरत के लिए बांस काट लिया। बताया गया कि उसी बात को लेकर उसके सास-ससुर और ननद नाराज हो गए। उसके बाद तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। उससे वह घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर उसके मायके के लोग जरही गांव पहुंचकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

जहां उसका इलाज चल रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।